कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ।

0
264
way news
way news

बैरसिया।। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ आरंभ किया गया 15 जनवरी से 21 जनवरी तक वार्ड नंबर 16 शक्तिमान चौराहा प्रायवेट आई टी आई के सामने संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है

कथावाचक पंडित दीपक उपाध्याय वृन्दावन धाम के मुखारविंद से 15 जनवरी से 21 जनवरी तक सुनाई जाएगी।

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ कलश यात्रा स्थानीय सांवलिया मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुई नगर की हिन्दू उत्सव समिति द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल शक्तिमान चौराहा प्रायवेट आई टी आई के सामने सम्पन्न हुई कलश शोभा यात्रा में महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता जैन सहित सदस्य कन्याओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया इस अवसर पर श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति समस्त भक्तगण बैरसिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Publishers Advertisement