मध्यप्रदेश का राजकीय खेल मलखंब एवं रोप मलखंब का प्रदर्शन

0
318
way news
way news

बैरसिया।। सरस्वती शिशु मंदिर जैन कॉलोनी बैरसिया में आज मुनि श्री 108 विशोध सागर महाराज का आगमन हुआ कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा मध्यप्रदेश का राजकीय खेल मलखंब एवं रोप मलखंब का प्रदर्शन किया गया साथ ही भैया बहनों ने वैदिक गणित का भी प्रदर्शन किया तत्पश्चात जैन मुनि श्री 108 विशोध सागर महाराज ने अपना उद्बोधन दिया महाराज ने बताया की आज की शिक्षा मनुष्य निर्माण की शिक्षा होनी चाहिए कार्यक्रम के पश्चात भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव दीपक दुबे,सदस्य पर्वत सिंह राजपूत,बलवीर दांगी,बृजेश तिवारी,चैन सिंह,सुशील चंद पंड्या एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Publishers Advertisement