वन भूमि को अतिक्रमण कर रहे आरोपी सहित जेसीबी को पकड़ा

0
199
way news
way news

बैरसिया।। राजधानी भोपाल के बैरसिया में वन भूमि पर अतिक्रमण कर खेती के प्रयोजन से जेसीबी द्वारा पेड़ो के ठूठों को उखाड़कर समतल कर रहे आरोपी को गिरिफ्तार कर जेसीबी को राजसात की कार्यवाही की गई है रेंजर नरेन्द्र कुमार चौहान ने बताया की बीट सिन्धोडा गाँव में जेसीबी के द्वारा पेड़ों के ठूठों को उखाड़ कर जमीन को अतिक्रमण कर खेती के लिए तोड़ने के प्रायोजन से समतलीकरण कर रहे राजकुमार गुर्जर ग्राम सहोदरा निवाशी और जेसीबी चालक पवन कुमार सोंधिया निवासी सेमलापार को गिरफ्तार कर जेसीबी जप्त कर के भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 क ग घ के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कर वाहन को राजसात किए जाने की कार्रवाई की जा रही है जेसीबी सहित चालक को किया गिरिफ्तार। जेसीबी सेम्लापार निवासी सुनेर आत्मज प्रेम सिंग सोंधिया की बताई जा रही है।

Publishers Advertisement