विधायक विष्णु खत्री ने किया विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गाँव तक दौरा उपस्वाथ्य केन्द्र का किया लोकार्पण

0
266
way news
way news

बैरसिया।। बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने बुधवार को बैरसिया विधानसभा के नज़ीराबाद क्षेत्र में आने वाले अंतिम छोर के ग्रामों का दौरा किया इस दौरान विधायक ने नजीराबाद थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तो वही ग्राम मजीदगढ़ में उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया इसके अलावा ग्राम मजीदगढ़ में स्वागत द्वार का लोकार्पण किया और ग्राम पंचायत कोल्हुखेड़ी खुर्द के पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।

वही विधायक ग्राम देवापुरा पहुंचे जहां पर उन्होंने भगवान देवनारायण के दर्शन कर ग्रामवासियों से चर्चा की वही ग्राम कोल्हुखेड़ी में ग्रामवासियों द्वारा विधायक को मार्ग एवं पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया जिसके निराकरण के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया इसके अलावा विधायक ने ग्राम नायसमंद में प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत बनने वाले मार्ग का निरीक्षण किया एवं ग्रामवासियों से चर्चा की।

Publishers Advertisement