
रवि रत्नाकर|बैरसिया।। गुरुवार 9 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री ने नगर बैरसिया मैं जनसंपर्क किया। और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए बचन पत्र में कांग्रेस सरकार बनने पर जो बांदे किए गए हैं उनके विषय में मतदाताओं को जानकारी दी जयश्री हरिकरण ने कहा कि आप लोग मुझे आशीर्वाद दे आगामी समय में महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे किसानों का दो लाख तक का फ़सल कर्ज माफ करेंगे।100 युनिट बिजली मुफ्त में देंगे 200 युनिट बिजली का बिल आफ करेंगे किसानों को 5 एचपी तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी तथा पुराने बकाया बिल माफ़ करेंगे सहित अन्य जो बचन पत्र में कांग्रेस द्वारा वादे किए गए सभी की जानकारी दी गई। जयश्री ने कहा कि हमने भाजपा की तरह घोषणा नहीं की हमने बचन दिया जिसे पुरा करेंगे।इस दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक साथ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन मांगते दिखाई दिया। जानकारों की मानें तो ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि कांग्रेस बड़े दम खम से चुनावी मैदान में उतरी है और पुरी कांग्रेस पार्टी एक जुट होकर चुनावी मैदान देखी जा रही। जिससे इस बार दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा कांग्रेस में वेहद कांटे की टक्कर दिखाई दे रही।जो चुनावी माहौल को रोचक बना रहे हालाकि अब मतदाता तय करेंगे किसके सर ताज होगा फिलहाल तो दोनों दल अपना फुल जोर लगाते दिखाई दे रहे।
