
**डबरा।** शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस नेता एवं प्रदेश संयोजक (अनु. विभाग) मध्यप्रदेश कांग्रेस तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष **महाराज सिंह राजौरिया** ने कांग्रेस पार्षद **श्रीमती सुनीता राजौरिया** और बड़ी संख्या में वार्डवासियों के साथ **पुराना गाड़ी अड्डा रोड** पर गंदगी से भरे गड्ढों में बैठकर धरना प्रदर्शन किया।
धरने के दौरान प्रमुख मांगों में –
* पुराना गाड़ी अड्डा रोड का निर्माण,
* घनी आबादी से देसी शराब दुकान हटाना,
* डबरा गांव स्थित नरिया का गहरीकरण व रिटर्निंग वॉल निर्माण,
* स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत,
* कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल व चौकीदार क्वार्टर निर्माण,
* कन्या महाविद्यालय की स्थापना,
* वृद्धा पेंशन व गरीबी रेखा कार्ड वितरण,
* प्रधानमंत्री आवास की किस्तों का भुगतान,
* सफाई व्यवस्था में सुधार,
* खाद वितरण में पारदर्शिता
जैसी समस्याएं शामिल रहीं।
धरना समाप्त होने के बाद नायब तहसीलदार को **महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन** सौंपा गया। इस दौरान राजौरिया ने कहा कि दो माह पूर्व भी इन्हीं मुद्दों पर धरना दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो **अनिश्चितकालीन धरना** दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरना स्थल पर **भागीरथ प्रजापति, मकसूद हसन, रामकृष्ण साहू, हेमंत सेन, भगवान लाल कुशवाहा, गजेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र पेंटर, महिला पार्षद** सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।










