
नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में केंद्र सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्ग के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana – PMUY) के तहत अब 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन बांटे जाएंगे। इस घोषणा के बाद देश में उज्ज्वला लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 10.6 करोड़ से अधिक हो जाएगी।
यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार प्रत्येक नए कनेक्शन पर करीब ₹2,050 का खर्च वहन करेगी। इस पैकेज में एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और अन्य जरूरी उपकरण शामिल होंगे।
क्यों खास है यह योजना
इस कदम का सीधा लाभ उन परिवारों को मिलेगा जो अब तक लकड़ी, गोबर, कोयले जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भर थे। उज्ज्वला योजना महिलाओं को धुएं और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ घर की रसोई को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का लक्ष्य रखती है।
उज्ज्वला योजना की पात्रता
उज्ज्वला 2.0 के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए सरकार ने स्पष्ट पात्रता शर्तें तय की हैं:
-
केवल गरीब परिवारों और एससी/एसटी समुदाय की वयस्क महिलाएं, जिनके घर में एलपीजी कनेक्शन नहीं है, आवेदन कर सकती हैं।
-
आवेदक महिला के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय बैंक खाता होना अनिवार्य है।
आवेदन की प्रक्रिया
मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in










