
वाराणसी। काशीवासियों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 27 अगस्त 2025 से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह नई हाई-स्पीड ट्रेन मेरठ सिटी-वाराणसी वाया लखनऊ और अयोध्या के बीच चलेगी। इसके साथ ही वाराणसी से जुड़ने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या सात हो जाएगी।
पर्यटन, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई ट्रेन सेवा से मेरठ, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों के बीच संपर्क और भी आसान हो जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, छात्रों को शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी और साथ ही क्षेत्रीय व्यापार और उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।
ट्रेन का विवरण
यह ट्रेन मौजूदा मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22490/22489) का विस्तार होगी, जिसे अब मेरठ-वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।
-
कुल दूरी : 783 किलोमीटर
-
यात्रा समय : 11 घंटे 50 मिनट
-
रुकने वाले प्रमुख स्टेशन : हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एनआर, अयोध्या धाम जंक्शन
ट्रेन का टाइम टेबल
-
ट्रेन संख्या 22490 (मेरठ-वाराणसी वंदे भारत)
-
मेरठ सिटी से प्रस्थान: सुबह 6:35 बजे
-
वाराणसी जंक्शन आगमन: शाम 6:25 बजे
-
-
ट्रेन संख्या 22489 (वाराणसी-मेरठ वंदे भारत)
-
वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 9:10 बजे
-
मेरठ सिटी आगमन: रात 9:05 बजे
-
टिकट किराया
ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे, जिनमें दो श्रेणियों की सीटें उपलब्ध होंगी:
-
AC चेयर कार : ₹1,915 प्रति यात्री
-
एग्जीक्यूटिव चेयर कार : ₹3,525 प्रति यात्री
देशभर में बढ़ रहा नेटवर्क
वर्तमान समय में भारतीय रेलवे पूरे देश में करीब 150 वंदे भारत ट्रेनें चला रहा है। वाराणसी को मिल रही यह सातवीं ट्रेन इस बात का प्रतीक है कि काशी देश के सबसे बड़े रेल हब में बदलता जा रहा है।










