बैरसिया में वार्ड नंबर 5 में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

0
493
way news
way news

||बैरसिया|| नगर पालिका परिषद बैरसिया के अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सी.सी. रोड जगदीश मंदिर से मदन कुशवाह के घर (खड़ा कुआं) तक बनाई जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौर, वार्ड पार्षद राधे पटेल, पार्षदगण संजय कुशवाह, नीरज नामदेव, तखत सिंह, रवि करोसिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

20 वर्षों से लंबित मांग पूरी, नागरिकों ने जताया आभार

वार्ड क्रमांक 5 में पिछले 20 वर्षों से सड़क और नाली निर्माण की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासी काफी परेशान थे। जलभराव और गंदगी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए इस निर्माण कार्य को मंजूरी दी। भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया, जिससे नागरिकों को गंदगी और जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी।

गौ माता एवं कन्याओं की पूजा के साथ हुआ भूमिपूजन

भूमिपूजन के दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौर ने गौ माता एवं कन्याओं का पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करेगा और स्थानीय नागरिकों को राहत प्रदान करेगा।

वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि नगर विकास से जुड़े अन्य लंबित कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे।

Publishers Advertisement