
भोपाल में ईरानियों के अवैध कब्जे पर आज जिला प्रशासन की टीम बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। इसके मद्देनजर पुलिस की टीम ने चारों तरफ से सुबह से ही घेराबंदी कर ली है।
जानकारी के अनुसार ईरानियों ने 12 हजार वर्गफीट पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसे आज जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगी। करीब 9 बजे के आसपास अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जाएगी। वहीं ईरानियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सप्ताह भर पहले कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस की टीम पर ईरानियों ने हमला किया था। करीब 40 राउंड फायरिंग कर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। वहीं आज भी कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
Publishers Advertisement










