अडीबाज फरार कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
293
way news
way news

मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना तलैया का कुख्यात बदमाश फैजान अपने घर के सामने खडा हुआ है, प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु एक टीम तैयार कर रवाना की गई, जो सूचना सही पाई गई जो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम फैजान पिता मुमताज उर्फ मुन्ने खॉ उम्र-27साल निवासी-म.नं. 871 चौबदारपुरा तलैया भोपाल का होना बताया, जिसे टीम द्वारा थाने लाकर पूछताछ की गयी जो अपने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे अपराध सदर में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी थाना तलैया का सूचीबद्ध गुण्डा है जिसके विरूद्ध मारपीट, अडीबाजी, चोरी, नकबजनी एवं हत्या का प्रयास जैसे आधा दर्जन से अधिक गंभीर अपराध पंजीबद्ध है ।

Publishers Advertisement