
बैरसिया।। नगर में जारी शीतलहर के मद्देनजर बैरसिया नगर पालिका परिषद की वार्ड क्र 13 की पार्षद श्री मति भाग्यश्री चंचल खत्री ने प्रत्येक वर्ष की तरहं इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व को अपने वार्ड की वृद्ध महिलाओं के साथ मनाया पार्षद खत्री ने अपने निजनिवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया ओर कार्यक्रम में वार्ड क्र 10 ओर वार्ड 13 की गरीब निशक्त ओर विधवा महिलाओं को 700 ऊनी कंबल वितरित कर महिलाओं का आशीर्वाद लिया इसी के साथ ही नगर के पत्रकार गणों का सम्मान समारोह रखा गया जिसमे सभी पत्रकार बंधुओं को भी पुष्प हार ओर कंबल भेंट कर उनका सम्मान किया वही पार्षद का कहना है कि वार्डो के विकास से ही बैरसिया का विकास होगा वार्ड का विकास ओर वार्ड वासियों के काम को करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी निरुपमा शाह कांता शर्मा राजेन्द्र शर्मा पार्षद अखंड प्रताप सिंह रघु यादव सरपंच हेमेंद्र गुर्जर राजकुमार पाठक नगर के सभी पत्रकार गण व वार्ड के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
