
बैरसिया।। श्रीमद भागवत कथा 15 जनवरी से 21 जनवरी तक वार्ड नंबर 16 शक्तिमान चौराहा प्रायवेट आई टी आई के सामने संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है जिसमे बुधवार को भव्य श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन किया गया जिसकी भव्य श्री कृष्ण बारात नगर के रेंज चौराहा मंदिर से आरंभ होकर कथा स्थल पहुँची बारात में बाराती बने भक्तो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया डीजे के साथ भक्ति मय भजनों पर कृष्ण भक्त झूमते नजर आए कथा स्थल पर श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह पूरे रीती रिवाज से संपन्न हुआ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा की महिला मंडल अध्यक्ष अनिता जैन ने बताया कि सात दिवशीय भागवत कथा का गुरुवार को समापन किया जाएगा कथावाचक पंडित दीपक उपाध्याय वृन्दावन धाम द्वारा सुनाई जा रही कथा। जिसमे पूरे वैदिक मंत्रोच्चार से हवन पूजन कर सभी भक्तों को प्रशादी वितरण की जाएगी इस अवसर पर श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति की अध्यक्ष अनिता जैन,सदस्य,शीला यादव,राधा सेन,सुनीता यादव,अनिता कुशवाहा, सुनीता विश्वकर्मा एवं समस्त महिला मंडल और समस्त भक्तगण बैरसिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
