कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी की फोटो लगी गंगाजल की बोतल पुलिस ने की जब्त

0
574
waynews
waynews
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस की टीम लगातार वाहन चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पटेरा में वाहन चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी से कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी की फोटो लगी गंगाजल की बोतल को जब्त किया है।आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाईकमलनाथ की फोटो लगी गंगाजल की बोतलें जब्त आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बुधवार को पवई विधानसभा प्रत्याशी मुकेश नायक के वाहन को एफएसटी टीम ने रोका। वाहन की चेकिंग में गंगाजल की बोतलें मिलीं। इन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की तस्वीर छपी है और बोतल पर हर वायदा निभाएंगे और बदलाव लाएंगे, नर्मदे हर नर्मदा सेवा सेना मप्र कांग्रेस कमेटी भी लिखा है। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए बोतलें जब्त कर लीं। साथ ही वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की।
Publishers Advertisement