14 फरवरी को कांग्रेस बैरसिया नगर पालिका चुनाव प्रभारी मिलेंगे कार्यकर्ताओं से

0
305
way news
way news

बैरसिया।जैसे जैसे मार्च का महीना नज़दीक आ रहा है वैसे वैसे मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का काउंट डाउन शूरु होता दिखाई दे रहा है।यही वजह है कि कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और इसकी शुरुवात पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जुलने और उनसे विचार विमर्श कर सही प्रत्याशी चुनने का है।

इसी तारतम्य में 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पालिका बैरसिया के चुनाव प्रभारी कैलाश परमार एवं सहप्रभारी राजकुमारी गुर्जर मानस भवन बैरसिया में नगर पालिक चुनाव पर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।इस दौरान सभी कांग्रेसजन जिनमे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ,पदाधिकारीगण ,मंडलम अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष आदि को 14 फरवरी को मानस भवन में उपस्थित रहने को कहा गया है।

Publishers Advertisement