दिनदहाड़े चोरी करने वाले चोर को हबीबगंज पुलिस ने धर दबोचा, चोरी की मोटर साईकिल व सोने चांदी के जेवरात समेत कुल कीमती 1,40,000 रूपये का मशरूका किया बरामद-

0
710
way news
way news

संपत्ति संबंधी आरोपीयों के धरपकड के लिये विशेष अभियान विगत दिवस से चलाया गया है । इस अभियान में संपत्ति संबंधीत आरोपी जो जेल से रिहा हुये है एवं जिनका पूर्व से रिकार्ड है पर नजर रखने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो के पालन में ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। तथा पुराने अपराधीयो को क्रिमिनल ट्रेकिगं की जा रही थी ।

इसी क्रम मे दिनांक 26.08.2021 को अपराध क्रमांक 152/2021 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 586/2021 धारा 454,380 भादवि मे मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 1.सुधीर जाटव पिता हरगोविंद जाटव उम्र 27 साल निवासी गोपालपुरा थाना बजरिया जिला ग्वालियर को पकड कर पूछताछ की गई । पूछताछ पर उक्त आरोपी ने थाना हबीबगंज क्षेत्र अंतर्गत चोरी का अपराध करना कबुल किया है। आरोपी के पास से उपरोक्त मशरूका कुल कीमती 1,40,000 रूपये माल बरामद किया गया है । इस प्रकार सातिर आरोपी को पुलिस ने 24 घण्डे के अन्दर ‍ गिरफ्तार कर उक्त मामलो का मशरूका बरामद किया गया ।

 

Publishers Advertisement