सड़क दुर्घटना पर विधायक खत्री ने किया शोक प्रकट अस्पताल पहुंचकर उचित इलाज के दिये निर्देश

0
328
way news
way news

प्रेम सिंह दांगी बैरसिया।। शुक्रवार को बैरसिया इलाके में बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोग ट्रैक्टर-ट्रोली पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत और करीब 15 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसके शादी की खुशियां मातम में बदल गई।घटना उस वक्त हुई जब ग्राम सनखेड़ा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब 25 महिलाएं से भरी ट्रॉली पलट गई। जिसमें भगवती बाई और चतरी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त परिवार सनखेड़ा से ग्राम भैसोन्दा विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान ट्रेक्टर अनियंत्रिण होकर पलट गया। घटना की ख़बर सुनते ही विधायक विष्णु खत्री बैरसिया सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिया। श्री खत्री ने उक्त घटना में महिलाओं की मौत पर गहरा शौक़ व्यक्त किया है। उन्होंने एसडीएम विनोद सोनकिया को निर्देश दिये है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

Publishers Advertisement